- Hindi News
- नांगल मोड़ के समीप दूषित पानी, बना परेशानी
नांगल मोड़ के समीप दूषित पानी, बना परेशानी
मंडी अटेली | अटेली-बहरोड़मार्ग पर नांगल मोड़ के समीप पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर दूषित पानी फैला हुआ है। जिस कारण लोगों को मार्ग से निकलना दूभर बना हुआ है। सड़क के साथ दूषित पानी की निकासी नहीं होने के कारण आसपास के दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानदार सूबेसिंह,प्रवीण,महेश मास्टर अनूप सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से नांगल मोड़ के समीप दुकानों घरों का पानी सड़क पर फैला हुआ है। जिस कारण रोड भी टूटता जा रहा है। रात्रि के समय तो नांगल मोड़ के समीप तो निकलना कष्टदायक बना हुआ है। यह मार्ग नेशनल हाइवे 8 को जोड़ने के कारण वाहनों का आवागमन अधिक होता है। लोगों ने पानी निकासी की मांग की है।