पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बनी सिंह हत्याकांड के आरोप में एक काबू

बनी सिंह हत्याकांड के आरोप में एक काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली | एकसप्ताह पूर्व गांव बौचडिय़ा में लग्न समारोह में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में अटेली पुलिस ने नामजद 5 आरोपियों में से एक को बुधवार गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए विक्रम को बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 2 दिन तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश मिले है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विक्रम ने पूछताछ के दौरान हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए जानकारी दी है कि एक साल पहले बनी सिंह ने उसकेे साथ मारपीट की थी। इस दौरान उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी। तब सिर में करीब 12 टांके भी लगे थे। विक्रम के अनुसार तभी से वह बने सिंह से बदला लेने की फिराक में था। घटना वाले दिन शराब के नशे में में था और बने सिंह भी शराब में धुत था। उस दौरान कोई व्यक्ति आसपास नहीं दिखा तो मैने पास में ही पड़ी मोटी लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी मलाखान सिंह ने बताया कि 3 दिसम्बर को सुजापुर निवासी बने सिंह की हत्या हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भतीजे विजय सिंह की शिकायत पर 5 बौचडिय़ा निवासी 5 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि रिमांड में हत्या में शामिल कारणों की मालूम करेगी।