पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुवाणी में पानी की निकासी बंद, परेशानी

गुवाणी में पानी की निकासी बंद, परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली | गांवगुवाणी के मुख्य रास्ते में दूषित पानी जमा होने से ग्रामीणों को परेशानी बनी हुई है। दूषित पानी के ठहरने के कारण रात्रि के समय निकलना दुश्वार बना हुआ है। दूषित पानी की निकासी होने से ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस मार्ग पर वाहनों का भी आवागमन काफी रहता है। ग्रामीण रमेश, देवेंद्र अजय,रामबीर, सुनील, रामचंद्र, विनोद प्रदीप ने बताया कि गांव मुख्य रोड के साथ पानी की निकासी नहीं होने के कारण रात्रि के समय मार्ग निकलना कष्टदायक रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में तो यहां से निकलना दूभर हो जाता है। गांव की सरपंच रामबाई ने बताया कि निकासी के लिए नाली की ग्रांट का पैसा आने पर समस्या का समाधान हो जाएगा।