पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजपुरा में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च

राजपुरा में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली . सियाचिनग्लेशियर में बर्फीले तूफान में शहीद होने वाले जवानों की आत्मा की शांति के लिए गुरुवार को उज्जवल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गांव राजपुरा में कैंडल मार्च निकाला। समूह की अध्यक्ष अमरलता के नेतृत्व में आंगनबाड़ी केंद्र से शुरू हो कर गांव के मंदिर तक कैंडल जुलूस निकाला गया। उज्ज्वल ग्रामीण विकास संस्था के संचालक मास्टर रामसिंह ने कहा कि शहीदों की बदौलत ही हम आजादी की सांस ले रहे हैं। इस मौके पर सुमन देवी, आशादेवी, पूनम देवी, संतोष देवी, सुनीता रेखा समेत कई मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...