बेटी को बोझ नहीं, गौरव समझें : चेयरमैन
मंडी अटेली | रोहिताशइंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चेयरमैन कमांडर रोहताश यादव प्रशासनिक अधिकारी हुकम सिंह ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। इस मौके पर जागरूकता रैली भी निकाली। स्कूल के प्राचार्य अजीत सिंह ने बताया कि रैली में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी है तो कल है जैसे नारे लगा कर जागरूक किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ भाषण प्रतियोगिता में हिमानी, प्रीति, पूजा, मनीष आदि ने भाषण देकर अपनी बात रखी। इस मौके पर डीपीई बाल किशन, सुमन, पूजा, सरिता, कृष्णा, विकास, प्रमिला, संजना, अनिता आदि मौजूद रहे।