आंगनबाड़ी वर्कर भी लेंगी 15 को दिल्ली प्रदर्शन में हिस्सा
आंगनवाड़ीकार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा संबंधित ऑल इंडिया यूटीसी खंड अटेली की बैठक हुई। इसमें खंड सचिव सुमित्रा की अध्यक्षता में राधाकृष्ण मंदिर में 15 फरवरी को दिल्ली में संसद पर होने वाले प्रदर्शन के लिए रूप रेखा बनाई।
जिला प्रधान कृष्णा देवी ने कहा कि आईसीडीएस स्कीम को 40 साल हो गए हैं, लेकिन 0-6 वर्ष के बच्चों में अभी खून की कमी, शिशु मातृ-मृत्युदर में सहित कार्यों को इनका बड़ा योगदान रहा है। परंतु सरकार ने इनके वेतन कटौती में 10000 करोड़ की कटौती की गई। जिसकी वजह से समय पर वेतन नहीं मिलना।
इसके अलावा इनसे कई प्रकार के सरकारी कार्य करवाए जाते हैं। पोषक आहार वितरण का निजीकरण किया जा रहा है। इन सभी बातों का यूनियन द्वारा डटकर विरोध किया जाएगा। बैठक में मंच के प्रधान महासचिव सूबेसिंह, जिला प्रधान शेरसिंह, संतोष देवी, सुमित्रा,परमेश्वरी, रोशनी, संतोष, शशि कांता, सुशीला, पिंकी, बिंद्रा, गीता, सुशीला, मनोज, शारदा देवी सहित अनेक वर्कर सहायिका मौजूद रही।
मण्डी अटेली. आंगनबाड़ीकार्यकर्ता की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी।