क्रिकेट ट्रायल 14 को
मंडी अटेली | युवराजसिंह स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से बस स्टैंड के समीप खेलकूद मैदान दौगड़ा अहीर में प्रतिभा खोज अभियान के तहत 19 वर्ष तक के क्रिकेट खिलाडिय़ों का ट्रायल 14 फरवरी को लिया जाएगा। एकेडमी के कोच मुकेश चौहान ने बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी अपना आयु प्रमाण पत्र पासपोर्ट फोटो लेकर आएं।