132 युवा वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारनौल में गुरुवार को अंतर जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में जिले की विभिन्न कॉलेजों से आए युवा वैज्ञानिकों ने 66 मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी के समापन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा वैज्ञानिकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजकीय शिक्षण महाविद्यालय, नारनौल के पूर्व प्राचार्य बीएल शर्मा ने सुबह 11 बजे विधिवत प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने बारी-बारी से मॉडलों का अवलोकन किया तथा युवा वैज्ञानिकों से माडलों बारे संपूर्ण जानकारी हासिल की। अवलोकन के बाद निर्णायक मंडल (प्रो.पीके शर्मा, प्रो.राजकुमार यादव प्रो.विकासदीप) ने मॉडलों के परिणाम घोषित किए।
पंकजवंदना का मॉडल रहा प्रथम
भौतिकीविभाग में आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक अंतिम वर्ष के युवा वैज्ञानिक पंकज वंदना का मॉडल प्रथम रहा। आरपीएस डिग्री कॉलेज की एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा गरिमा प्रियंका का मॉडल दूसरे स्थान पर रहा। राजकीय महिला कॉलेज, नारनौल की बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा प्रियंका का मॉडल तृतीय स्थान पर रहा। रसायन शास्त्र में गवर्मेंट कॉलेज, नारनौल की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अमिता दीक्षा का मॉडल प्रथम रहा। नारनौल गवर्मेंट महिला कॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अंशु बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा प्रियंका का मॉडल दूसरे स्थान पर रहा। गवर्मेंट कॉलेज खरकड़ा की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अंशु मोनू कुमार का मॉडल तीसरे स्थान पर रहा। भूगोल विभाग में गवर्मेंट कॉलेज अटेली के बीए अंतिम वर्ष की छात्रा रोहिनी बीएस प्रथम वर्ष की छात्रा मनीषा का मॉडल प्रथम रहा। गवर्मेंट कॉलेज बावल की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा पूजा सैनी प्रीति का मॉडल दूसरे स्थान पर रहा। गवर्मेंट कॉलेज नारनौल के एमए द्वितीय वर्ष के छात्र प्रमोद अमरपाल का मॉडल तीसरे स्थान पर रहा।
जियोलॉजी में शहनाज विशाल का मॉडल अव्वल
जियोलॉजीविभाग में गवर्मेंट कॉलेज नारनौल के एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र शहनाज विशाल का मॉडल प्रथम रहा। गवर्मेंट महिला कॉलेज, नारनौल की बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा राजबाला सुप्रिया का मॉडल दूसरे स्थान पर रहा। बॉटनी विभाग में गवर्मेंट महिला कॉलेज, नारनौल की बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा स्वीटी पूनम का मॉडल प्रथम रहा। गवर्मेंट कॉलेज, नारनौल की बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा संगीता दीपिका का मॉडल दूसरे स्थान पर रहा। कंप्यूटर साइंस में गवर्मेंट महिला कॉलेज, नारनौल की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनल मित्तल बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा मोहिनी का मॉडल प्रथम रहा। गवर्मेंट कॉलेज नारनौल की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा सरिता पूजा का मॉडल दूसरे स्थान पर रहा। साइकोलॉजी विभाग में गवर्मेंट महिला कॉलेज, नारनौल की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा ज्योति यादव आरती शर्मा का मॉडल प्रथम रहा।
ये रहे बेस्ट एक्सप्लांटर
भौतिकीविभाग में आरपीएस डिग्री कॉलेज की एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका, रसायन शास्त्र में गवर्मेंट कॉलेज नारनौल की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा दीक्षा, भूगोल में गवर्मेंट कॉलेज गुरावरा की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कोमल, जियोलॉजी में गवर्मेंट कॉलेज कनीना की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा नैंसी, बॉटनी में गवर्मेंट कॉलेज महेंद्रगढ़ की बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र तरुण, कंप्यूटर साइंस में गवर्मेंट महिला कॉलेज गुरावरा की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा ट्विंकल तथा साइकोलॉजी में गवर्मेंट महिला कॉलेज, गुरावरा की छात्रा सुप्रिया बेस्ट एक्सप्लांटर रही। बेस्ट एक्सप्लांटर प्रथम विजेताओं को 300, द्वितीय को 200 तृतीय विजेता को 100 रुपए का नकद ईनाम देकर सम्मानित किया गया।
नारनौल. प्रदर्शनीके दौरान मुख्य अतिथि को हेल्थ डाईग्राम के बारे बताती छात्रा।
नारनौल. पीजीकॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्य अतिथि एल एन शर्मा।
नारनौल. मॉडलके बारे में मुख्य अतिथि एल एन शर्मा को बताती छात्रा।
नारनौल. मॉडलकी कार्य प्रणाली के बारे में मुख्य अतिथि को विस्तार से बतातीं छात्राएं।