मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं की बैठक 13 फरवरी को
मिड-डे-मीलकार्यकर्ता यूनियन संबंधित ऑल इंडिया यूटीसी की स्वयं सहायता समूह मिड-डे-मील वर्कर की बैठक 13 फरवरी को चितवन वाटिका नारनौल में होगी। जानकारी देते हुए कांटी स्कूल की मिड-डे-मिल वर्कर जिला प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि 15 हजार रुपए मासिक वेतन देने की मांग सहित समय पर वेतन, नियमित सरकारी कर्मी का दर्जा, सालाना मिड-डे-मील वर्करों की दो ड्रेस आदि मांगों को लेकर यह बैठक 11 बजे होगी। प्रधान ने बताया कि 10 माह की बजाय एक वर्ष का वेतन दिया जाए। स्कूलों में पड़ने वाली छुट्टियों का वेतन काट लिया जाता है। पिछले नवंबर माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है जिस कारण परिवार का गुजारा नहीं चल रहा है।