गांव अटाली में तीन घरों के तोड़े ताले, हजारों की नगदी और जेवरात चोरी
गांवअटाली में एक ही रात में तीन घरों के ताले तोड़कर चोर हजारों की नगदी जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव अटाली में मंगलवार रात को चोरों ने शुक्रमपाल, सुरेंद्र राजाराम के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शुक्रमपाल के घर से सोने चांदी के जेवरात नकदी, सुरेंद्र के घर से भी नकदी जेवरात तथा राजाराम के घर से कीमती कपड़े चोरी कर ले गये। पीडि़तों इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर कार्रवाई आंरभ कर दी है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।