पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्यवीर नोताणा ने कार्यकर्ताओं को सौंपी शहीदी दिवस की जिम्मेदारी

सत्यवीर नोताणा ने कार्यकर्ताओं को सौंपी शहीदी दिवस की जिम्मेदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सत्यवीर नोताणा ने कार्यकर्ताओं को सौंपी शहीदी दिवस की जिम्मेदारी

भास्कर न्यूज | मंडी अटेली

इंडियननेशनल लोकदल के अटेली विधानसभा प्रत्याशी सत्यवीर नोताणा ने मंगलवार को अटेली मंडी पार्टी कार्यालय में पार्टी वर्करों को शहीदी दिवस मनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा के चुनावों में भावनात्मक ता धार्मिक भावनाओं के जाल में फंसा कर केंद्र पर काबिज हुई है।

मंगलवार को घोषित उपचुनावों में करारी हार ने यह दिखा दिया है कि देश में इस पार्टी को लोगों ने इतने थोड़े समय में ही नकार दिया है। आगामी 25 सितंबर को शहीदी दिवस के मौके पर कनीना में प्रदेश के रणबांकुरो का याद किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कंवर सिंह कलवाड़ी, हलका अध्यक्ष कर्मबीर, बलीराम चेयरमैन, पूर्व सरपंच हरिाम, हजारी लाल, सुदेश ढिल्लो, कमलेश सैनी,धर्मपाल तोबड़ा, रामोतार पंच, राजबीर नम्बरदार, नीतू यादव, ओमप्रकाश सैनी, अशोक ऐशली, रामफल पहलवान, संजीत गणियार,भरपूर चौधरी,जसवंत कुंजपुरा मौजूद रहे।