पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को जैविक खाद की दी जानकारी

किसानों को जैविक खाद की दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली | कृभकोकृषक भारती कोऑपरेटिव द्वारा क्षेत्र के गांव फतेहपुर में मंगलवार को किसान सभा खेत दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कृभको द्वारा जैविक तरल का प्रदर्शन प्लॉट की खूबियों के बारे में किसानों को जागरूक प्रोत्साहित करने के लिए इसके बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कृभको के सहायक प्रबंधक गजराज सिंह यादव ने कहा कि जैविक तरल खाद को एक एकड़ बीज के साथ एक लीटर के साथ उपचार करे। इससे जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। उन्होंने किसानों जैविक कम्पोस्ट खाद का उपयोग करने पर बल दिया ग्वार में फंगस अंगमारी की बीमारी आने पर किसान 30 ग्राम स्ट्रेप्टोसाईकिल 400 ग्राम ऑक्सीक्लोराइड 200 लीटर पानी में मिला कर प्रति एकड़ छिड़काव करे। किसान क्लब के प्रधान कृष्ण ने कहा कि ऐसी गोष्ठियों से किसानों को प्रेरिक्टल ज्ञान मिलता है। इस मौके पर आत्मा स्कीम के चेयरमैन जय दयाल,राजेंद्र सत्यनारायण,बिरेंद्र रामूतार मौजूद रहे।