दो ओवरलोड ट्रक पकड़े, मामला दर्ज
दो ओवरलोड ट्रक पकड़े, मामला दर्ज
मंडी अटेली | अटेलीपुलिस ने रविवार देर सायं नारनौल-रेवाड़ी मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर ओवरलोड वाहनों के चालान किए। अटेली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि नए बस स्टैंड के समीप दो ट्रकों को ओवरलोढ होने पर उनका चालान कर इंपाउंड किया। पुलिस ने ट्रक चालक परिचालक के खिलाफ मामले दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।