- Hindi News
- ग्रामीणों ने की दूषित पानी के होद की सेफ्टी दीवार बनवाने की मांग
ग्रामीणों ने की दूषित पानी के होद की सेफ्टी दीवार बनवाने की मांग
नारनौल-रेवाड़ीमुख्य मार्ग पर गांव मिर्जापुर-बाछौद के बस स्टैंड के समीप दूषित पानी की निकासी के लिए बने होद की सेफ्टी दीवार नहीं होने के कारण ग्रामीणों को इसमें गिरने का भय सता रहा है।
14फीट गहरा है होद
यहहोद करीब 14 फीट गहरा है इसके साथ गांव का मुख्य रास्ता होने के साथ-साथ सड़क का पुल भी बना हुआ है।
गांव का मुख्य रास्ता होने के कारण रोजाना सैकड़ों लोग यहां से आवागन करते है, लेकिन इस होद की सेफ्टी दीवार होने के कारण ग्रामीणों को हमेशा अनहोनी का भय सताता रहता है। भयभीत ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत ग्राम पंचायत की तो उन्हें यह कार्य लोक निर्माण विभाग का होनी की बात कही।
बच्चोंके गिरने का रहता है भय
ग्रामीणकपिल, महेंद्र सिंह, इंद्रपाल, रोशन शर्मा अमीलाल आदि ने बताया कि यह गांव के मुख्य रास्ते में होने के कारण लोगों का आवागमन भी अधिक रहता है। इसके साथ पंचायत द्वारा टाइल की पक्की सड़क बनाने के कारण बाइक अन्य वाहन चलते रहते है। इस होद के समीप स्कूल होने के कारण विद्यार्थी भी आते जाते रहते है। इस कारण इसमें बच्चों के गिरने का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस होद की सफाई नहीं होने के कारण इसमें दुर्गंध भी बनी हुई है।
दीवार निर्माण के लिए लिखा पत्र
^मुख्यसड़क मार्ग के साथ बने इस होद पर सेफ्टी दीवार का निर्माण करवाने के लिए लोकनिर्माण विभाग को पत्र लिखा गया है। यदि लोक निर्माण विभाग ने शीघ्र इसका निर्माण कार्य नहीं करता है तो पंचायत की ओर से सेफ्टी दीवार का निर्माण करवाया जाएगा। कृष्णादेवी, सरपंचग्राम पंचायत बाछौद।