पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राम कथा एवं सतचंडी महायज्ञ 25 से मंडी अटेली में

राम कथा एवं सतचंडी महायज्ञ 25 से मंडी अटेली में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगन्नाथसेवक मंडल की ओर से अटेली मंडी में 25 सितंबर से श्री राम कथा एवं सतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा कथा 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन राधाकृष्ण मंदिर में 3 बजे से सांय 7 बजे तक चलेगी।

श्री मज्जजगदगुरू रामानन्दाचार्य स्वामी हंसादेवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में वृदावन के आचार्य निर्मल कुमार द्विवेद्वी अपने मुखारविंद से अमृत का रसापन करेंगे।

जानकारी देते हुए मंडल के प्रधान सत्यनारायण सचिव रामकिशन यादव ने बताया कि कथा में मुख्य अतिथि केवल कृष्ण कमार जी होंगे, जबकि विशिष्ठ यजमान रवि चौहान सरताज ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप यादव होंगे। कथा के शुभारंभ पर कस्बे मे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कथा के समापन पर ब्रह्मभोज भंडारे का आयोजन किया जाएगा।