पुलिस ने मांगा जनता से सहयोग
मंडी अटेली | अपराधोंपर अंकुश लगाने हरियाणा में होने वाले चुनावों को लेकर मांढ़ण थाना प्रभारी ने मंगलवार को थाना परिसर में सीएलजी की बैठक की। बैठक में थाना अंतर्गत गांवों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा लोगों के आपसी सहयोग से पुलिस अपराधों पर अंकुश लगा सकती है। क्षेत्र में होने वाली असामाजिक घटना की सूचना पुलिस को तत्काल दे। उन्होंने कहा कि जिले की सीमा से सटे हरियाणा में होने वाले चुनावों के मध्यनजर क्षेत्र में शराब की तस्करी अन्य गतिविधियां हो सकती है। उन्होंने कहा कि थानातंर्गत नारनौल -रेवाड़ी स्टेट हाईवे होने के कारण क्षेत्र में रोड पर घटना हो सकती है। पुलिस क्षेत्र में किसी भी तरह की असामाजिक घटना अन्य गतिविधि पर पर पुलिस को ग्रामीण पुलिस को तत्काल सूचित करे। अटेली-बहरोड़ मार्ग पर माजरी कलां चौकी पर दो पुलिस कर्मियों की हत्या को लेकर संग्दिध लोगों पर कड़ी नजर रखे हुए है। इस मौके पर पूर्व सरपंच साधूराम,बहादुर सिंह चौहान,ब्लॉक समिति सदस्य दिनेश शर्मा,पूर्व उपसरपंच मुकेश यादव समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।