पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी ने देश एक सूत्र में पिरोया : प्रो. शिवताज

हिंदी ने देश एक सूत्र में पिरोया : प्रो. शिवताज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली | राजकीयमहाविद्यालय अटेली में शनिवार को हिंदी दिवस के पूर्व हिंदी विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी के प्रसिद्ध विद्वान प्रोफेसर डॉ.शिवताज डॉ.राजशेखर ने विद्यार्थियों को हिंदी महता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इससे पूर्व कॉलेज में त्रिवेणी बाबा ने कॉलेज प्रांगण में त्रिवेणी लगाई कर विद्यार्थियों को पर्यावरण के बारे में सचेत किया। हिंदी की महता पर प्रकाश डालते हुए डॉ.ताज ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े भू-भाग पर हिंदी भाषा बोली जाती है। हिंदी ही एक ऐसी भाषा है जिसने भारत वर्ष को एकता के सूत्र में पिरोया है। हम देश के किसी भी कोने में चले जाएं वहां पर हिंदी भाषा की जानकारी होने के कारण लोगों मे संचार सरल तरीके से हो जाता है।