पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रिया और जतिन ने जीती फर्राटा दौड़

प्रिया और जतिन ने जीती फर्राटा दौड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनेोल. खेलप्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे

मंडी अटेली | गांवकलवाड़ी स्थित सत्य भारती स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस मौके पर लड़कों लड़कियों के लिए सौ मीटर की दौड, मेंढक दौड़, चम्मच दौड़, चाकलेट कलेक्शन, रस्सा कस्सी गांव की महिलाओं के लिए मटका दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि कमल कलवाड़ी उपस्थित थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार ने की। लड़कियों की सौ मीटर दौड़ में प्रिया ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय एवं मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की सौ मीटर दौड़ में जतिन ने प्रथम रवि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेंढक दौड़ में मनीष ने पहला, विनित ने दूसरा एवं वंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चाकलेट कलेक्शन में शिवम ने पहला, तनुज ने दूसरा खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार महिलाओं के लिए आयोजित मटका दौड़ में सरोज देवी ने प्रथम, शारदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।