आज अटेली में होगा एक्सप्रेस का ठहराव
अजमेर से वाया फुलेरा, अटेली होकर दिल्ली जाएगी ट्रेन
स्टेशनमास्टर जेएस यादव ने बताया कि यह ट्रेन अजमेर से वाया फुलेरा-अटेली से दिल्ली जाएगी। जो सप्ताह में सोम, बुध शनिवार को तीन चलेगी। कर्नल अशोक चौहान ने बताया कि अटेली स्टेशन 40 गांवों का केंद्र होने के साथ-साथ राजस्थान से घिरा हुआ है। यहां से बड़ी संख्या में सैनिक अपने परिवार के साथ आवागमन करते है। रेल विभाग को गत 13 अगस्त को क्षेत्र के गणमान्य लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन डीआरएम जयपुर के नाम भेजा था।
भास्कर न्यूज|मंडी अटेली
रेवाड़ी-रींग्सरेलमार्ग पर क्षेत्र के लोगों को आज 15 सितम्बर से स्पेशल ट्रेन का तोहफा मिला। यह स्पेशल होलीडे ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह ट्रेन सुबह 9 बज कर 33 मिनट अटेली पहुंचेगी तथा सांय 18 बजकर 3 मिनट पर वास अजमेर को जाएगी। इस ट्रेन को अटेली स्टेशन पर सवारी मिलने पर इसे नियमित भी किया जा सकता है। पूर्व सैनिकों क्षेत्र के अनेक संगठनों ने कर्नल अशोक चौहान के नेतृत्व में अटेली रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रैस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर लगातार पत्राचार ज्ञापन सौंप रहे थे।
जयपुरऔर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को फायदा : इसट्रेन के चलने से लोगों को सीधे दिल्ली के साथ-साथ जयपुर-अजमेर के आने जाने की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के व्यापारी वर्ग को भी लाभ मिलेगा। आज ट्रेन के रूकने पर उसका स्वागत अभिनंदन किया जाएगा तथा स्टेशन पर रिजर्वेशन बुकिंग,ओवर फुट ब्रिज के लिए रेलवे से मांग के लिए भी पत्राचार ज्ञापन देते रहेंगे।