पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब प्रदेश का होगा चहुंमुखी विकास

अब प्रदेश का होगा चहुंमुखी विकास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपानेता जनसभा को संबोधित करते हुए

भास्कर न्यूज | मंडी अटेली

गुजरातके कृषि मंत्री बाबूभाई भोकरिया ने कहा हैं कि देश को कांग्रेस मुक्त बनाने पर ही भारत समृद्ध बन सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी कांग्रेस राज में बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए खुद 15 घंटे काम कर रहे हैं।

रविवार भाजपा के अटेली हलके के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अब भाजपा का एक ही लक्ष्य है हरियाणा में पार्टी की सरकार बना कर प्रदेश का चहुंमुखी विकास करना है। मंत्री ने कहा कि देश को आजादी मिलने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गंधी ने स्वयं कहा था कि अब कांग्रेस को समाप्त करना चाहिए तथा हमें सभी को मिलकर देश को तरक्की पर ले जाना चाहिए। सभा को पार्टी प्रत्याशी संतोष यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला चुनाव प्रभारी संतोष पारिख, जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव, र|ेश बंसल, अजीत सिंह कलवाड़ी, मंडल प्रधान विनोद कटकई,सीताराम सरपंच, सुगनचंद सैनी,भागीरथ सरपंच, पार्षद विकास यादव,कर्मबीर बिहाली,पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन अशोक यादव, मास्टर कृष्ण कुमार, मंडल महा मंत्री शमेशर सिंह ,मामन प्रधान,सदस्य मिश्रो देवी, बेगराज,मुन्नीलाल साहब,विश्म्बर दयाल गढ़ी,हेमराज सरपंच खेड़ी,बिजन सिंह चौहान,राकेश सिंह खोड़,नवीन राता,महेंद्र राता,ध्यानचंद बाछौद,शिशपाल पाला,रामूतार सरपंच बेगपुर,रिशाल सिंह सागरपुर,राजकुमार कनीलवाल, पार्षद सतबीर बोहरा चरण सिंह खैराणी मौजूद रहे।