- Hindi News
- राजकीय महाविद्यालय अटेली में विद्यार्थियों ने किया श्रमदान
राजकीय महाविद्यालय अटेली में विद्यार्थियों ने किया श्रमदान
अटेली मंडी. एनएसएसशिविर के दौरान सफाई करते छात्र
भास्कर न्यूज | मंडी अटेली
राजकीयमहाविद्यालय अटेली में रविवार एनएसएस कैंप लगा। कैंप में एनएसएस के तीन यूनिट के स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य आरडी कौशिक ने कहा कि एनएसएस के मोटो नोट मी बट यू को चरितार्थ करते हुए स्वयंसेवकों ने कॉलेज प्रांगण में सफाई कर कॉलेज में आने वाले लोगों का ध्यान अपनी खींचा है।
कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों में श्रमदान की भावना को विकसित करना होता है। एनएसएस से जुड़े हुए विद्यार्थी आम बच्चों से यूनिक होते है। उनमें समाज सेवा कार्य को तल्लीनता से करने की होती है। इस मौके पर एनएसएस अधिकारी डॉ. सुभाष, सुधीर सुनीता ने मार्ग दर्शन में विद्यार्थियों को एनएसएस के ड्यूटी कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।