पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड लेवल डिवाइडर होने से दुर्घटना का अंदेशा

रोड लेवल डिवाइडर होने से दुर्घटना का अंदेशा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोड लेवल डिवाइडर होने से दुर्घटना का अंदेशा

मंडी अटेली | अटेलीकस्बे में नये बस स्टैंड से पुराना बस स्टैंड तक नारनौल-रेवाड़ी मुख्य मार्ग पर डबल रोड के डिवाईडर को की मरम्मत नहीं होने के कारण रोड ऊंचा उठाने के कारण वाहन चालकों मार्ग पर आवागमन का खतरा बना हुआ है। पुराना बस स्टैंड से नया बस स्टैंड तक का करीब 1 किमी. का हिस्सा लगता है। मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होने के कारण सदा वाहनों का दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। डिवाईडर रोड के लेवल में मिलने के कारण वाहन चालक डिवाईडर के ऊपर से ही रास्ता क्र ॉस कर लेते है। कर्नल अशोक चोहान,यूधिष्ठर,प्रदीप गोयल,सुरेंद्र नैन सिंह, तेजप्रकाश ,थानेदार रामूतार, आदि ने बताया कि रोड को बने दो माह हो गये है लेकिन अभी तक डिवाईडर को ऊपर नहीं उठाया गया है। पहले तो लोकनिर्माण विभाग ने यह कहा था कि रोड के बनाने के बाद डिवाईडर को भी बनाया जाएगा लेकिन अभी तक नहीं बनाया गया है। जिस कारण स्टेट हाई वे पर आये दिन हादसे हो रहे है। वही नगरपालिका के उपप्रधान राजेश यादव ने कहा कि नगरपालिका के पास बजट आया है जल्द ही इसका सौंदर्यकरण के साथ-साथ इसकी मरम्मत की जाएगी।