- Hindi News
- कांटी और गढ़ी महासर पावर हाउस की बिजली रहेगी गुल
कांटी और गढ़ी महासर पावर हाउस की बिजली रहेगी गुल
मंडी अटेली|हरियाणा विद्युतप्रसारण निगम के 132 केवी सब स्टेशन अटेली मंडी में ट्रांसफार्मर टी-3 का मरम्मत कार्य होगा। इस कारण 33 केवी पावर हाउस कांटी 33 केवी पावर हाउस गढ़ी-महासर की बिजली आपूर्ति 19 सितंबर को बाधित होगी। प्रसारण निगम के कनिष्ठ अभियंता सुरेश चंद अग्रवाल ने बताया कि बिजली सुबह 8-30 से 10 बजे तक बंद रहेगी। इन पावर हाउस से जुड़े हुए गांव खैराणी, राता, कारिया, गढ़ी, महासर, कांटी, रामपुरा, नावदी, बास, गणियार गांवों में बिजली प्रभावित रहेगी।