मिर्जापुर-बाछौद से दो भैंस चोरी
मिर्जापुर-बाछौद से दो भैंस चोरी
मंडी अटेली | गांवमिर्जापुर-बाछौद में मंगलवार रात्रि को एक पशुपालक की दो भैंस चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दी है। बाछोद-मिर्जापुर निवासी नथु प्रजापत ने बताया कि उसकी दो भैंस उसके घर के आगे बंधी हुई थी। बीती रात्रि अज्ञात व्यक्ति उसकी दो भैंसों को चोरी कर ले गए। पीड़ित ने नारनौल सदर थाने में शिकायत दी है। उसने बताया कि इससे उसको लाख रुपये का नुकसान हो गया।