अनदेखी, युवक रोजगार के लिए तरसे : संतोष
कांग्रेससरकार ने अटेली क्षेत्र के साथ हर क्षेत्र में भेदभाव बरता है निवर्तमान सरकार इस क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार देने में एकदम विफल रही है।
मंगलवार देर सायं पुरानी सब्जी मण्डी पर आयोजित सभा में भाजपा प्रत्याशी संतोष यादव ने कहा कि अटेली हलके की अनदेखी के चलते यहां के बेरोजगार युवक रोजगार पाने को तरस रहे हैं। जिले से तीन-तीन मंत्री होने के बावजूद भी जनता के दुख दर्द को सुनने वाला कोई नहीं है। कार्यक्रम में सत्यवान ठेकेदार, राजाराम यादव, डॉ. अनिल यादव, विजेन्द्र गुजरवासिया, जीतेन्द्र सिंघल, सुरेश खडेवाल, रामकुमार सिंघल ा, सुरेश गोयल, किशन सेठ, विकास पार्षद, सोम नूनीवाला नारनौल, मोनू अग्रवाल, राजेन्द्र मास्टर लख्मीचंद, सरपंच धर्मबीर मौजूद थे।
नारनेोल. भाजपाप्रत्याशी संतोष यादव महिलाओं से आशीर्वाद लेते हुए