- Hindi News
- दुनियां में कोई भी काम छोटा नहीं : चौहान
दुनियां में कोई भी काम छोटा नहीं : चौहान
अटेलीसे आजाद उम्मीदवार रवि चौहान ने कहा है कि दुनियां में कोई भी काम छोटा नहीं होता। हमारी सोच व्यक्ति के काम को छोटा या बड़ा बनाकर देखती है। सबसे बड़ा काम वही है, जिसमें मेहनत से कमाई की जाए।
बुधवार भवन निर्माण एवं कामगार यूनियन के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने चुनाव के लिए सहयोगी की अपील की। इस अवसर पर यूनियन के प्रधान जगदीश के नेतृत्व में हजारों की संख्या में मजदूरी करने वाले लोगों ने भाई रवि चौहान के प्रति आस्था जताई। उन्होंने अपना मांग पत्र भी चौहान को दिया। रवि चौहान ने उनकी मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि वे मेहनत पर विश्वास करते है।
मंडी अटेली. रविचौहान जनसंपर्क करते हुए।