पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैडेट्स ने निकाली जागरुकता रैली

कैडेट्स ने निकाली जागरुकता रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयकन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली की एनएसएस यूनिट की छात्राओं ने बुधवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई।

रैली को स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद ने रवाना किया। जागरुकता रैली गेट के मुख्य द्वार से प्रारंभ हो कर कस्बे के मुख्य बाजारो से होती हुई गुजरी। रैली में छात्राओं ने हाथों में बैनर, पोस्टर आदि लिए हुए थे। एनएसएस यूनिट अधिकारी सरिता ग्रोवर ने कहा कि प्रजातंत्र में वोट की बड़ी महता होती है। मतदान के दिन सरकार के द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित होता है। हमें लोक प्रिय सरकार बनाने के लिए अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए।

एक वोट से सरकार बनती-गिरती है। मतदान को शत प्रतिशत करवाने के लिए अपनी ओर से भरसक प्रयास करने चाहिए। छात्राओं ने वोट हमार अधिकार है, इसका प्रयोग करना चाहिए आदि नारे स्लोगन लगा कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।