स्कॉर्पियो चालक से बरामद किए 1 लाख
चुनावआचार संहिता के आदेशों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना जोरों पर शुरू कर दिया। रेवाड़ी नारनौल सड़क मार्ग पर स्थित बजाड़ नाके पर गुरुवार शाम चैकिंग के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में चैकिंग अधिकारी बीडीपीओ ने एक व्यक्ति की गाड़ी से एक लाख रुपए बरामद किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू सीलमपुर दिल्ली निवासी मोहम्मद अदीन अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर राजस्थान के शहर खेतड़ी जा रहा था कि चैकिंग अधिकारी ओमप्रकाश ने थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह सहायक, निरीक्षक गुलाब सिंह, उप सहायक निरीक्षक सोमदत्त आदि टीम के साथ उक्त गाड़ी के चालक से एक लाख रुपए की राशि बरामद की। जब गाड़ी चालक अपने कोई पुख्ता सबूत राशि का कारण पेश नहीं कर पाया तो उक्त टीम ने इस राशि को पुलिस मालखाने में जमा कर लिया।
चालक पुख्ता सबूत और राशि का कारण पेश नहीं कर पाया