पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक संतोष यादव ने सुनी समस्याएं

विधायक संतोष यादव ने सुनी समस्याएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण क्षेत्र की जनता को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं रहने दी जाएगी। गांवों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जाएंगे। उक्त विचार अटेली हलके की विधायक संतोष यादव ने शनिवार को कनीना स्थित उपमंडल कार्यालय में खुले दरबार का आयोजन कर ग्रामीणों की सैकड़ों समस्याओं का समाधान करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि गांवों में निकासी का उचित एवं स्थाई प्रबंधन तथा लिंक रोड निर्माण का कार्य पहले चरण में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हलके में 183 किलोमीटर लिंक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा गांवों में बनी ढाणियों में घरेलू बिजली सप्लाई की जाएगी। इसका कार्य अंतिम चरण में है। बिजली के सभी उपकरण लगाए जाने के बाद जल्द ही ढाणी में रहने वाले लोगों को डोमेस्टिक बिजली मिलने लगेगी।