रैली से दिया शाकाहारी बनने का संदेश
भास्कर न्यूज|नारनौलमंडी अटेली
जय गुरु देव की ओर से शनिवार को शहर में शकाहारी जागरुकता रैली निकाली गई। सुभाष पार्क से प्रारंभ होकर यह रैनी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अटेली की ओर रवाना हो गई।
सुभाष पार्क में रैली रवाना होने से पहले नरेश प्रधान ने कहा कि नशा मांस का सेवन करने से शरीर में अनेक दुर्गुण प्रवेश कर लेतें है। इनके प्रयोग से व्यक्ति के उत्तम चरित्र का निर्माण नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जय गुरु देव ने अपना शरीर छोड़ने से पूर्व नशे से दूर शाकाहारी का प्रचार करने के लिए आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि जो लोग शाकाहारी होते है वो कुशल अच्छे चरित्रवान होते हैं।
अटेलीबाजार में निकाली रैली
अटेलीकस्बे में शाकाहारी बनने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली कस्बे के पुराना बस स्टैंड, झंडा चौंक,नये बस स्टैंड, थाना रोड, मुख्य बाजार सहित अनेक स्थानों से गुजर कर लोग नशे से दूर मदिरा, मांस का सेवन नहीं करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर नरेश प्रधान ने कहा कि नशा मांस का सेवन करने से हम अनेक प्रकार की बुराईयां भी अपने शरीर में प्रवेश कर देते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग शाकाहारी होते है वो कुशल अच्छे चरित्रवान होते हैं। इस मौके पर बाबू सांवलराम, लालचंद,मूर्ति देवी, जयंतीदेवी, राजपाल, बाला देवी सहित अनेक जय गुरु देव के लोग मौजूद रहे।
नारनौलमंडी अटेली . जयगुरुदेवके अनुयायी शाकाहारी जागरुकता रैली निकालते हुए। रैली के दौरान नशे दूर रहने का भी संदेश दिया गया।
मंडी अटेली |स्थानीय नगरपालिकाखुले में जीव हत्या करने वाले ढाबों मीट की दुकानों वालों के खिलाफ सख्त हो गई है। खुले में जीव हत्या करने वाले ढ़ाबों मीट की दुकानों को नोटिस देकर उनके मीट,कार्नर काटने वाले सामान को जब्त किया। अटेली नगरपालिका के बाबू अजीत सिंह ने बताया कि कस्बे की चिकन कार्नर मीट के दुकानदार खुले में जीवों को नहीं काटेंगे। वे नारनौल के स्लाटर हाउस से कटा हुआ मांस आदि को नगरपालिका के क्षेत्र से बाहर बेचेगे। इस नियम का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।