पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैप्पी स्कूल ओवरऑल चैंपियन

हैप्पी स्कूल ओवरऑल चैंपियन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राईवेटस्कूल एसोसिएशन खंड अटेली के तत्वावधान में शनिवार गांव सिहमा स्थित बाबा खेतानाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ सत्यप्रकाश ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष एसोसिएशन के प्रधान शमशेर सिंह दहिया ने की।

आरएमएसराताकलां रनर अप

प्रतियोगिताको तीसरी कक्षा से बारह तक के बच्चों को पांच चरणों में बांटा गया। जिसमें लगभग एक हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हैप्पी हारमोनी पब्लिक स्कूल कुतबापुर आवर आल चैम्पियन रहा तथा आरएमएस राताकलां रनर अप रहा। प्रतियोगिता में प्रथम चरण में अंशु हैप्पी हारमोनी पब्लिक स्कूल कुतबापुर प्रीतम आरएमएस राताकलां ने प्रथम तथा मनीषा चंदपुरा द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

हर्ष लार्ड कृष्णा स्कूल, जयप्रकाश सलीमपुर, अंतिम राताकलां, आरजू ने तृतीय स्थान हासिल किया। द्वितीय चरण में आरएमएस स्कूल राताकलां के रोहित ने पहला, हैप्पी हारमोनी स्कूल कुतबापुर की मनीषा ने दूसरा तथा लार्ड कृष्णा स्कूल के सोनू बीकेएन सीहमा के अमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियोंके सर्वांगीण विकास का प्रयास

इसमौके प्रधान शमशेर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि समिति इस तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन करके विद्यार्थियों की सर्वांगीण विकास करने का भरसक प्रयास करती रहेगी।

इस मौके पर समिति के उपप्रधान राजपाल, सचिव गिरीराज सिंह, कोषाध्यक्ष मुंशीलाल, सहसचिव सुरेंद्र सिंह, बाबा खेतानाथ स्कूल के संचालक विजय सिंह सहित सभी स्कूलों के संचालक मौजूद थे।

तीसरे चरण में सीहमा का नीरज का अव्वल

तृतीयचरण में लार्ड कृष्णा सीहमा के नीरज ने पहला राहुल ने दूसरा तथा हितेश, राहुल सलीमपुर बीकेएन सीहमा की मोनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथे चरण में हैप्पी हारमोनी स्कूल कुतबापुर के मोहित ने पहला, सनराईज स्कूल सलूनी यक्ष ने दूसरा स्थान हासिल किया वहीं अंकिता, प्रियंका मनोज को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार पांचवे चरण में एमडीवीएन दुबलाना के अरविंद ने पहला नवीन ने दूसरा स्थान प्रात किया। वहीं सर्वोदय स्कूल चंदपुरा के राहुल अर्चना को तीसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में हैप्पी हारमोनी स्कूल कुतबापुर के पांच विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया।