- Hindi News
- पंचायतें ग्रामीण मिलकर करें गांव का विकास
पंचायतें ग्रामीण मिलकर करें गांव का विकास
मंडी अटेली| हरियाणाग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी की ओर शनिवार को अटेली खंड की ग्राम पंचायतों को प्रशिक्षित किया। बीडीपीओ कार्यालय के बहुउद्देशीय केंद्र रिसोर्स पर्सन शत्रुघन भारद्वाज प्रशिक्षक अशोक कुमार ने पंचायत एक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। शिविर में पंचायती एक्ट के बारे में पुस्तक सामग्री भी दी गई। प्रशिक्षण शिविर के दौरान सरपंच-पंचो ने सुझाव सांझा किए गए। सरकार प्रशासन पंचायतो को वास्तिवक रूप में सशक्तिकरण के लिए संविधान द्वारा प्रदत अधिकारों को प्रदान करने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि पंच-सरंपच गांव में चुने प्रतिनिधि होते है वो अपने गांव को सुंदर विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान कार्य कर सकते है।
मंडी अटेली. नीलोखेड़ीसे प्रशिक्षण प्राप्त रिसोर्सप्रसन पंच-सरपंचों को प्रशिक्षण देते हुए।