सपना और दानवीर बेस्ट एथलीट
राजकीय महाविद्यालय अटेली में शुक्रवार को दो दिवसीय एथलीट का शनिवार को समापन हो गया। एथलीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को एसडीएम महेश कुमार ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में छात्रों में बेस्ट एथलीटस सागरपुर निवासी दानवीर रहा जबकि छात्राओं में बेस्ट एथलीट अटाली गांव सपना रही। कॉलेज में डीपीई नहीं होने पर बिहाली स्कूल से बुलाये गये अमर सिंह डीपीई द्वारा सफल प्रतियोगिता करवाने पर मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि खेलों को हार-जीत को भूला कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खेलना चाहिय। जीवन में कठोर परिश्रम कर आगे बढ़ना चाहिए। इसके बल पर व्यक्ति हर क्षेत्र में आगे सफलता प्राप्त करेगा। युवा खेलों में कैरियर बना सकते है। इनमें अपान संभवनाए है। मुख्य अतिथि ने कॉलेज में अधुरे पड़े दो कमरों को पूरा करने की बात कही। हरेक खिलाड़ी को खेलों में भाग लेना चाहिए। खेल मानव जीवन की प्रकिया के मुख्य अंग है। कॉलेज के उपप्राचार्य राजेश सैनी नेमुख्य अतिथि सफल खेलों के संपन्न होने आभार प्रकट किया।
उन्होंने कॉलेज में समय-समय पर अन्य क्रीड़ाएं करवाने की बात भी कही। अमर सिंह डीपीई के मार्गदर्शन में खेलध्वज को ससम्मान उतार कर राष्ट्रगान की धुन के साथ समापन कर दिया गया। छात्रों के बेस्ट एथलीट दानवीर 100, 200, 400, 5000 मी.दौड़, लंबी कूद सहित सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में बेस्ट एथलीट रही सपना 100 मीटर, लंबी कूद सहित अनेक प्रतियोगिताओं में प्रथम रही।
भाला फेंक प्रतियोगिता में रजनी अव्वल
छात्राओंकी भाला फेंक प्रतियोगिता में रजनी ने प्रथम, नीलम द्वितीय,संगीता को तीसरा स्थान मिला। चक्का फेंक प्रतियोगिता में रजनी प्रथम,अंकिता द्वितीय नीलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नॉन टीचिंग स्टॉफ 100 मीटर दौड़ में प्रहलाद बाबू प्रथम, महेंद्र स्टैनो द्वितीय बलबीर तृतीय स्थान पर रहा। 5000 दौड़ में दानवीर प्रथम रहे। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में सपना प्रथम,नीलम द्वितीय पूजा तीसरे स्थान पर रही। स्टॉफ टीचिंग 100 मीटर दौड़ में डॉ.जितेंद्र प्रथम, डॉ. सुधीर दूसरे स्थान पर रहे। मटका दौड़ में पूनम प्रथम, मोनू दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य ऋषिदत्त कौशिक, शारीरिक शिक्षक प्रभारी विजय कुमार,कविता रानी, बेगराज बोहरा, आलिया खान, अंजू रानी,शीमा धनखड़, संदीप यादव,डॉ. नीरज चौहान,रामचरण आजाद सहित अनेक प्राध्यापक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मंडी अटेली. साइकिलरेस में हिस्सा लेते प्रतिभागी।
मंडी अटेली. कॉलेजमें बेस्ट एथलीट को सम्मानित करते एसडीएम महेश कुमार।