- Hindi News
- अटेली में रेलवे मजदूर संघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
अटेली में रेलवे मजदूर संघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
उतर-पश्चिमरेलवे मजूदर संघ (यूपीआरएमएस) ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को सेक्शन इंजीनियर रेल पथ कार्यालय पर प्रदर्शन कर रोष जताया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने डीआरएम के नाम ज्ञापन कार्यालय अध्यक्ष को सौंप उनकी जायज मांगों को लागू करवाने की मांग की।
डबलरेस्ट बंद करने से रोष
रेलवेमजदूर संघ ने डीआएम को प्रेषित किए अपने ज्ञापन में बताया कि सप्ताह में 60 घंटे डयूटी या डबल रेस्ट लागू किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही इसे बंद कर दिया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है। रेलवे कर्मचारियों की 12 घंटे का रोस्टर लागू किया गया है। बाकी सभी विभागों में 8 घंटे का रोस्टर है। यातायात विभाग को जूता भत्ता दिया जाए। शहरी आबादी वाले गेटों पर ज्ञयलैट बाथरूम का निर्माण करवाया जाए। प्रदर्शनकारियों में स्टेशन मास्टर रविराज मीणा, राजेन्द्र सिंह गैंगमैन, जसवन्त सिंह, संजय कुमार, मुकेश कुमार, प्रेम प्रकाश, उदय चंद, जिजय सिंह, नंद किशोर, अशोक कुमार, रमेश कुमार, रामनिवास, संदीप कुमार, ताराचंद, अनिल कुमार आदि शामिल थे।
मंडी अटेली . उत्तर-पश्चिमरेलवे मजदूर संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए