- Hindi News
- मेरे रामजी उतारेंगे उस पार, गंगा मैया धीरे बहो
मेरे रामजी उतारेंगे उस पार, गंगा मैया धीरे बहो
श्याममंडल कमेटी, मंडी अटेली के तत्वावधान में शनिवार रात्रि शहर के कडिय़ां वाले हनुमान मंदिर के पीछे सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजकों द्वारा भव्य ढंग से सजाया गया भगवान रामचंद्र का दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा।
कार्यक्रम में देर रात तक भगवान रामचंद्र के जयकारे गूंजते रहे। इस अवसर पर रात्रि 8 बजे पंडित नारायण शास्त्री शिव कुमार अटेली वाले ने मुख्य यजमान आरती देवी, विकास चौधरी, सुधा देवी चेतनप्रकाश चौधरी से पूजन करवा विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भजनगायकों ने किया बाबा का गुणगान : इसकेबाद कमलेश सैनी ने बाला जी आओ मन मंदिर में राम कथा होए कैलाश गर्ग ने मेरा मन तो दीवाना हो गया रामजी के चरणों में भजन सुना कर कार्यक्रम में समां बांधा। महेश कुमार ने बजरंग बाला जपूं तेरी माला, अनुप कुमार ने गोविंद बोले हरि गोपाल बोले, दीपांशु सैनी ने हरे रामा-हरे रामा, उमेश मित्तल ने पृथ्वी पाला लाल लंगोटे वाला तेरी जगत में हो रही जय-जयकार, संजय नूनीवाल ने तुम प्यार के सागर हो, रोहताश अग्रवाल ने मेरे रामजी उतारेंगे उस पार गंगा मैया धीरे बहो भजन सुना कर भक्तजनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात आरती कर प्रसाद वितरित कर विधिवत कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर सुमित अग्रवाल, भोलू डेरोलिया, नितिन चौधरी, प्रीति चौधरी, बबीता चौधरी, सारिका, नंदिनी, राकेश यादव, जेपी अग्रवाल, मदनलाल सोनी, अंमित पांडे, नीरज कोकचा, धीरज जिंदल, पम्मी चौधरी सुभाष चौधरी उपस्थित थे।
नारनौल . सुन्दरकाण्डका पाठ करते श्रद्धालु
कडिय़ां वाले हनुमान मंदिर के पीछे सुंदर कांड पाठ