सीवरेज खुदाई से टेलीफोन लाइन कटी
कस्बाअटेली में चल रहे सीवरेज लाइन के खुदाई के कार्य के दौरान रविवार को टेलीफोन की अंडर ग्राउंड लाइन तीन जगह से कट गई। इस कारण करीब 50 से अधिक लैडलाइन फोन ठप हो गए। हालांकि, सूचना मिलने पर भारत संचार निगम के कर्मी लाइन को जोड़ने के लिए मौके पर पहुंच गए थे।
ज्ञात रहे कि रविवार को कस्बा के थाना रोड, बीडीपीओ कार्यालय मार्ग, सामान्य अस्पताल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर सीवर लाईन डालने के लिए जेसीबी से खुदाई का कार्य किया गया। जेसीबी से खुदाई के दौरान अनेक स्थानों पर दूरभाष की लाईन पेयजल सप्लाई क्षतिग्रस्त हो गई।
पुराने ताजपुर बस स्टैण्ड मस्जिद के पास आज भी सीवर लाईन डलने के बावजूद पेयजल सप्लाई के क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी बह रहा है। कर्मियों ने बताया कि जब से खुदाई के कारण कटी हुई लाईनों को ठीक करने में लगे रहते है। जेटीओं संदीप ने बताया कि लाईन रविवार को ही सांय तक ठीक कर दिया जाएगा।