अटेली मंडी से 9 बोरी ग्वार की चोरी
मंडी अटेली|स्थानीय नईअनाज मंडी में खुले में फंड पर लगी ग्वार की बोरियों की धांग में से चोर शनिवार रात्रि 9 बोरियां चुरा ले गए। पुलिस ने ग्वार मालिक के बयान पर चोरी के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। नई अनाज मंडी स्थित मोहित ट्रेड़िंग कंपनी की दुकान न. 42 की फड़ पर लगी ग्वार की बोरियों में से अज्ञात चोर 9 बोरी को शनिवार रात चुराकर ले गए। दुकान मालिक नवीन ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।