मूर्ति स्थापना पर श्याम जागरण आज
नारनौल|श्री श्याममंदिर कमेटी के तत्वावधान में 11 फरवरी बुधवार को रेलवे 45 सी फाटक के पास मंदिर में गौरी शंकर की मूर्ति स्थापना की जाएगी। इससे पूर्व 10 फरवरी मगंलवार को रात 9 बजे मंदिर में श्याम खाटू वाले का जागरण किया जाएगा। इस अवसर पर ओम प्रकाश यादव हैदराबाद वाले उनका परिवार मुख्य यजमान होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के प्रधान नवीन गर्ग करेंगे। मदन लाल सोनी ने बताया कि 11 फरवरी को सुबह 8 बजे हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। तत्पश्चात 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जागरण में भजनों में अटेली मंडी से कमलेश सैनी उनके सहयोगियों के अलावा शहर आस पास के गांवों के भक्त जन श्याम प्रभु की महिमा का गुणगान करेंगे।