दुकान का ताला तोड़ सामान चुराया
मंडी अटेली|गांव बजाड़में रविवार रात एक परचून की दुकान का ताला तोडकर अज्ञात चोर ने सामान नकदी चुरा ली। पीड़ित दुकानदार ने अटेली थाने में शिकायत की है। मिली जानकारी के अनुसार गांव बजाड़ निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि उसकी दुकान का अज्ञात चोर ताला तोडकर उसका सामान उसमें रखी नकदी चुरा ले गए।