मंडी अटेली| गांवरामपुरा में हनुमान जी का मेला 13 फरवरी को लगेगा। सरपंच झब्बुराम ने बताया कि मेले में कबड्डी, कुश्ती करवाई जाएंगी। मेले में मुख्य अतिथि समाज सेवी देवी देबू होंगे। कबड्डी की विजेता टीम को 31 सौ द्वितीय को 21 सौ रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।