पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज अटेली सीहमा के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

आज अटेली सीहमा के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रिया और नितेश बने बेस्ट एथलीट

रोहताशइंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मंडी अटेली में खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को विभिन खेल हुए। प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट प्रिया नितेश रहे।

बुधवार थ्री लैग रेस के प्राथमिक वर्ग के लड़कियों में खुशी तन्नु प्रथम,महक प्रिया द्वितीय रहे। लड़कों के वर्ग में विकास कर्मबीर प्रथम तो हिमांशु सौरभ द्वितीय रहे। लड़कियों के जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नितेश प्रथम,बबिता द्वितीय, लड़कों के सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में विकास प्रथम,रजनीश द्वितीय रहे। लड़कियों के प्राथमिक वर्ग की स्पून दौड़ में शिवानी प्रथम तो आईशा द्वितीय स्थान पर रही। लड़कों के सीनियर वर्ग के लॉग जम्प में रजनीश प्रथम,विकास द्वितीय स्थान पर रहा। बेस्ट एथलीट प्रिया नितेश 100 मीटर,200 मीटर में प्रथम सहित अनेक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।

स्कूल के चेयरमैन कं माडर रोहताश यादव ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले खिलाडिय़ों को स्कूल में पारितोषिक समारोह में सम्मानित कर प्रमाण पत्र भेंट किये जाएंगे। स्कूल समन्वयक सुनील यादव ने बताया कि वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता डीपीई बालकिशन की देख-रेख में हो रही है। इस मौके पर स्कूल के उपचेयरमैन डॉ वीना,प्राचार्य राजेश यादव, स्कूल कमेटी प्रबंधक जग्गू,आशा,उमा ,ज्योति,सुनिल कुमार,जितेंद्र सहित अनेक अध्यापक उपस्थित थे।

नारनौल. स्पीडटेस्ट के दौरान तीस मीटर फ्लाईंग रेस में हिस्सा लेते प्रतिभागी

मंडी अटेली. रोहतासस्कूल खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी

नारनौल. स्पीडटेस्ट में हिस्सा लेते प्रतिभागी

नारनौल. स्पीडटेस्ट की दौड़ में हिस्सा लेते प्रतिभागी