- Hindi News
- राज्यस्तरीय विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी के विजेता सम्मानित
राज्यस्तरीय विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी के विजेता सम्मानित
राजकीयउच्च विद्यालय तिगरा के छात्र ने राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी में तृतीय स्थान पर रह कर मेडल प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर बुधवार को स्कूल प्रांगण में अव्वल रहने वाले छात्र हवासिंह मॉडल में मार्गदर्शन करने के लिए गणित अध्यापक दीपक कुमार को गांव की सरपंच लक्ष्मी देवी के पुत्र कृष्ण कुमार ने मुख्याध्यापक मोरमुकट यादव की ओर से सम्मानित किया। गत वर्ष भी स्कूल छात्रा अन्नु यादव ने द्वितीय स्थान पाया था।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्याध्यापक मोर मुकट यादव ने कहा कि छात्र द्वारा गणित विषय में आकृतियों का क्षेत्रफल गणितीय ज्ञान का मॉडल प्रस्तुत किया गया था। इस मॉडल के द्वारा गणीतिय सूत्र बिना रटे इसके अभ्यास के द्वारा समस्या का समाधान आसानी से निकाला जा सकता है। इस मॉडल के तृतीय स्थान पर आने पर 1 हजार रुपये की नकद राशि प्रशस्ती पत्र भी विभाग की तरफ से मिला है। गणित अध्यापक दीपक कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता 4 से 6 फरवरी तक एससीईआरटी गुडग़ांव में संपन्न हुई थी।
प्रतियोगिता में प्रदेश भर से जिले में प्रथम द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों ने भाग लिया था। स्कूल का छात्र हवासिंह महेंद्रगढ़ जिले में प्रथम रहने पर इस प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया और राज्य स्तर पर तीसरा स्थान पाया।
मंडी अटेली. विज्ञानप्रदर्शनी के विजेता को सम्मानित करते अध्यापक