पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अटेली कॉलेज के खेल मैदान का रास्ता कच्चा, विद्यार्थी परेशान

अटेली कॉलेज के खेल मैदान का रास्ता कच्चा, विद्यार्थी परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली | अटेलीकस्बे के वार्ड न. 11 के अटेली कॉलेज के खेल मैदान से जाने वाले रास्ते की गलियां के पक्की नहीं होने के कारण कस्बे वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे वासियों का कहना है कि मकान बनाते समये उन्होंने नगरपालिका को डवलेमेंंट चार्ज आदि भी जमा कराया लेकिन गली में किसी प्रकार भी सुविधाएं नहीं हैं। हेमंत,संजय,सतीश,मुकेश,श्याम सुंदर आदि ने बताया कि कॉलेज में जाने वाले विद्यार्थी भी इसी रास्ते से हो कर जाते है। बारिश के दिनों में तो समस्या अत्यंत गंभीर बन जाती है। रात्रि के समय निकलना काफी कष्टदायक होता है। वार्डवासियों ने बताया कि इस बारे में कई बार वार्ड पार्षद से इस बारे में बातचीत कर ली है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। वार्ड पार्षद अभय सिंह ने बताया कि नगरपालिका की बैठक में इस गली के निर्माण के लिए प्रस्ताव को देकर गली का निर्माण करवाया जाएगा। वार्डों के विकास के लिए गली निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगे जाने पर इसका प्रस्ताव दिया गया है।