पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पीड टेस्ट का दूसरा चरण, 631 ने दिखाया कौशल

स्पीड टेस्ट का दूसरा चरण, 631 ने दिखाया कौशल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल| खेलएवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से चल रहे स्पीड-2015 खेल प्रतियोगिता के दूसरे चरण में गुरुवार 631 खिलाड़ियों ने खेल कौशल दिखाया। नेताजी सुभाष चंद बोस स्टेडियम नारनौल में अटेली सीहमा खंड के 631 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी नारनौल एसके झा ने बताया कि विभाग की ओर से चलाई जा रही स्पीड खेल योजना के दूसरे चरण आज 631 ने टेस्ट दिया।

उन्होंने बताया कि खंड अटेली सीहमा के ही खिलाड़ी जिन्होंने स्पीड के प्रथम चरण को उत्तीर्ण किया था, वह 13 फरवरी को हिस्सा ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अपने साथ विद्यालय के मुखिया से सत्यापित करवाकर लाएंगे।

इस पर खिलाड़ी का फोटो भी सत्यापित होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त खिलाड़ी नगर परिषद या अस्पताल से जारी जन्म प्रमाण-पत्र की प्रति भी ला सकते हैं। ऐसे खिलाड़ियों को अपना फोटो पहचान-पत्र सत्यापित करवाकर लाना होगा। सभी खिलाड़ी प्रात: 9 बजे तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम नारनौल में रिपोर्ट करेंगे।

खंड अटेली सीहमा के उत्तीर्ण खिलाड़ी आज ले सकेंगे हिस्सा

नारनौल स्पीडखेल प्रतियोगिता में लंबी कूद और गोला फेंक में हिस्सा लेते प्रतिभागी