पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज के लिए खोदे गड्‌ढे अब तक नहीं भरे

सीवरेज के लिए खोदे गड्‌ढे अब तक नहीं भरे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली| कस्बेमें सीवरेज का कार्य शुरू होने के कारण खुदाई का कार्य चला हुआ है। सीवरेज के गड्‌ढों के कारण रास्तों से निकलना कष्टदायक बना हुआ है। कस्बे के मुख्य रास्ते पर रोड की टाइल्स को हटा दिया गया, लेकिन उन टाइल्स का नहीं लगाने के कारण मार्ग अवरूद्ध रहने के साथ खोदी गई मिट्टी भी उड़ती रहती है। जिस कारण दुकानदारों का दुकानों में बैठना दूभर बना हुआ है। कस्बावासी धुरेद्र, ललित, प्रवीण, अनिल पृथ्वी सैन ने बताया कि थाना रोड,पीएनबी रोड,मुख्य मंडी के रास्ते सहित अनेक रास्तों में खुदाई के कारण धुल मिट्टी आदि उड़ती रहती है। दुकानदारों ने बताया कि सीवरेज के लिए ठेकेदार को कार्य दिया गया था तब कहा गया कि मिट्टी रोड को समानांतर कर ठीक करने के जिम्मेदारी भी दी गई थी लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगरपालिका के उपप्रधान राजेश ने बताया कि ठेकेदार से खोदे गए गड्ढों को ठीक करवाया जाएगा।

मंडी अटेली. सीवरेजके लिए खोदे गये गड्डों टूटे रोड को ठीक नहीं करने के कारण कस्बावासी राहगीर परेशान