भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक आज अटेली में
भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक आज अटेली में
मंडी अटेली|भारतीय जनतापार्टी का अटेली विधानसभा क्षेत्र का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 14 सितम्बर को अटेली कनीना में आयोजित किया जाएगा। जिसमें गुजरात के कृषि मंत्री बाबू भाई भोकरियां कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशानिर्देश देंगे। अटेली विधान सभा प्रत्याशी संतोष यादव ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अटेली मंडल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन नई अनाज मंडी पार्टी कार्यालय अटेली में प्रात 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में रविवार को ही कनीना मंडल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हरिओम गार्डन कनीना में होगा।