पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हक के लिए कोर्ट जाएंगे कंप्यूटर शिक्षक

हक के लिए कोर्ट जाएंगे कंप्यूटर शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रधान ने बताया कि स्टे तुड़वाने बारे 17 सितंबर को तीसरी सुनवाई है। यदि 17 सितंबर को कंपनी ने स्टे वापस नहीं ली तो कंप्यूटर टीचर सरकार शिक्षा विभाग को हाई कोर्ट में ले जाएंगे। बैठक को नारनौल ब्लाक प्रधान नरेंद्र कुमार, अटेली ब्लाक प्रधान देवदत्त, नांगल चौधरी ब्लाक प्रधान अनूप कुमार, महेंद्रगढ़ ब्लाक प्रधान सदानंद, सिहमा ब्लाक प्रधान पूनम यादव, कनीना ब्लाक प्रधान सुनील कुमार उप प्रधान दीपिका रानी ने भी संबोधित किया।

नारनौल . मांगोंको लेकर बैठक करते कंप्यूटर शिक्षक।

भास्कर न्यूज|नारनौल

कंप्यूटरटीचर वेलफेयर एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने चितवन वाटिका, नारनौल में प्रधान अमित यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कंप्यूटर टीचरों को शिक्षा विभाग के अधीन लेने बारे सरकार द्वारा कोई निर्णय लेने पर कड़ा रोष प्रकट किया। कंप्यूटर टीचरों ने चेतावनी दी कि उन्हें अतिशीघ्र शिक्षा विभाग के अधीन नहीं लिया गया तो सरकार शिक्षा विभाग दोनों को कोर्ट में ले जाकर अपना हक लेंगे।

2622शिक्षकों का भविष्य अधर में

बैठकको संबोधित करते हुए जिला प्रधान ने कहा कि सरकार शिक्षा विभाग की गलत नीतियों के कारण प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2622 कंप्यूटर टीचरों का भविष्य अधर में लटक गया है। दूसरी तरफ सरकार ने स्कूलों में नए लगाए 1000 कंप्यूटर टीचरों को निजी कंपनियों के हाथों में सौंप कर उन्हें लुटने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर टीचर लंबे समय से उन्हें शिक्षा विभाग के अधीन लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन कंपनियों ने सरकार से मिल कर इस मामले में कोर्ट से स्टे ले लिया है। ऐसे में सरकार मामला कोर्ट में होने की बात कह कर उन्हें शिक्षा विभाग के अधीन लेने से मना कर रही है।

समयपर नहीं मिलता वेतन : कंप्यूटरशिक्षकों ने कहा कि उन्हें 10-10 महीनों से वेतन नहीं दिया जा रहा है। शिक्षकों को वेतन के लिए आमरण अनशन पर बैठना पड़ रहा है। बच्चों को समय पर पुस्तकें उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं।