- Hindi News
- छात्रा को युवक ने रोड पर मारा थप्पड़, रोष
छात्रा को युवक ने रोड पर मारा थप्पड़, रोष
मंडी अटेली|अटेली कॉलेजमें शनिवार को एक युवक ने कॉलेज के बाहर लड़की के थप्पड़ मार दिया। इस घटना को लेकर लड़की के परिजन कॉलेज में कर प्राचार्य के पास इसकी शिकायत की। इसकी सूचना अटेली पुलिस को भी दी गई। पुलिस उस युवक की तलाश कर रही थी।
जानकारी के अनुसार कॉलेज के बाहर के लड़के ने कॉलेज की एक लड़की को किसी बात को लेकर सरेआम थप्पड़ मार दिया। इस घटना की जानकारी बच्ची ने अपने परिजनों को दी। कॉलेज में बार-बार इस अनुशासनहीनता की घटनाओं से कॉलेज अभिभावकों में रोष बना हुआ है।
घटनाकी जानकारी ली जा रही है : नयाथाना प्रभारी महेंद्र सिंह आने के बाद पुलिस ने अपनी चौकसी तो बढ़ाई है लेकिन बच्चों के झगड़ा लड़कियों पर व्यंग्य कसने के मामले कम नहीं हो रहे। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य आरडी कौशिक ने बताया कि इस घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।