- Hindi News
- पेड़ों से बिजली की लाइन को हटाने की मांग
पेड़ों से बिजली की लाइन को हटाने की मांग
पेड़ों से बिजली की लाइन को हटाने की मांग
मंडी अटेली | गांवबाछौद मे नारनौल-रेवाड़ी मार्ग के साथ बिजली के तारों की सप्लाई पेड़ोंं के साथ होने के कारण आस-पास के दुकानदारों घरों के लोगों को करंट का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने इन तारों को हटा कर खंभों के साथ-साथ करने की मांग की है। ग्रामीण अनिल, बिजेंद्र,रोशन शर्मा, नित्यानंद पंच,रतन सिंह,महाबीर आदि ने बताया कि इस बारे में बिजली निगम के स्थानीय लाईन मैन को सूचित कर दिया है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ो पर बिजली के तारों की सप्लाई गुजरने के कारण रंट का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के तार के कटी हुई होने के कारण करंट बन जाता है।