- Hindi News
- अटेली के गांवों में आज 9 से 1 बजे तक बिजली गुल
अटेली के गांवों में आज 9 से 1 बजे तक बिजली गुल
मंडी अटेली|जाट गुवानासरकारी स्कूल के ऊपर से 33 केवी अटेली-दुबलाना लाईन को स्थानांतरण करने के कारण आज 18 सितंबर को बिजली बाधित रहेगी। अटेली निगम के एसडीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त लाईन अटेली 132 केवी सब स्टेशन से चलती है। लाइन को बदलने के कारण ही 17 सितंबर को भी बिजली बाधित रही। इस कारण बाछौद, सराय, सुरानी, दुबलाना, जाट-गुवाना, खतरीपुर, अटाली, खासपुर, खामपुर गांवों में सुबह 9 बजे से 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।